हम जब दफ्तर जाते हैं, तो हम अपना काम लैपटॉप या फिर कंप्यूटर पर ही करते हैं। आज के दौर में लगभग सभी दफ्तरों में किसी न किसी काम के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। कंप्यूटर पर काम करने से काम जल्दी हो जाता है। वहीं, कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर के लिए भी लैपटॉप देती है, ताकि वो घर से भी काम कर सके। वहीं, कोरोना काल की वजह से अब भी कई कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम चल रहा है, जिसकी वजह से लोग घर से ही दफ्तर के लैपटॉप में काम कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमें दफ्तर के कंप्यूटर या लैपटॉप पर क्या चीजें करनी चाहिए और क्या नहीं? शायद नहीं, लेकिन आपको जानना चाहिए कि आपको दफ्तर के सिस्टम का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...