Bappi Lahiri Gold Collection
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, साल 2014 में बप्पी लाहिड़ी ने सीरमपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उस दौरान उन्होंने एफिडेविट जमा किया था। अपने नॉमिनेशन को फाइल करते हुए उन्होंने अपनी कुल संपत्ति का जिक्र करते हुए बताया था कि उनके पास कुल 754 ग्राम सोना है। ये जानकारी उन्होंने साल 2014 में हुए चुनाव के दौरान भरे नॉमिनेशन में दी थी। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि उनके पास इससे ज्यादा सोना था।