Ayushman Card: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? अगर आप पात्र हैं और लाभार्थी हैं तो जाहिर है कि आपको योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ मिलते ही होंगे? दरअसल, राज्य और केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है जिनके जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसे केंद्र सरकार ने शुरू किया और वो इसका संचालन भी कर रही है। अगर आप पात्र हैं तो आप भी इस योजना से जुड़कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और लाभान्वित हो सकते हैं, लेकिन बस ध्यान रहे कि आवेदन के समय आपको कुछ दस्तावेज चाहिए। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं या एक भी कम है तो आपका आवेदन रद्द तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में और इन संबंधित दस्तावेजों के बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...