Ayushman Card: जिन लोगों को जरूरत है, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, जो लोग मध्यम वर्ग से आते हैं आदि। ऐसे लोगों तक जरूरत की चीज पहुंचाने के लिए, उन्हें आर्थिक मदद करने के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसके अंतर्गत पात्र लोगों का मुफ्त इलाज किया जाता है। वहीं, अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दस्तावेज हैं, जो आवेदन के वक्त चाहिए होते हैं और इनके न होने पर आपका आवेदन तक रद्द हो सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इन दस्तावेजों के बारे में जान सकते हैं...