फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Suryoday Yojana: सूर्योदय योजना में पंजीकरण के वक्त चाहिए ये दस्तावेज, न होने पर अटक सकता है आवेदन

Thu, 15 Feb 2024 02:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम सूर्योदय योजना के लिए पात्रता। - फोटो : Istock
PM Suryoday Yojana: भारत सरकार कई ऐसी योजनाओं का संचालन कर रही है, जिनके जरिए मौजूदा समय में एक बड़ा तबका लाभान्वित हो रहा है। सरकार इन योजनाओं पर काफी पैसे खर्च करती है, ताकि हर लाभार्थी तक लाभ पहुंच सके। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के घरों में सोलर पैनल लगाने का उद्धेश्य है। ऐसा होने पर लाभार्थियों का बिजली का बिल जीरो हो सकता है। इसलिए अगर आप भी इस योजना से जुड़ने जा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आवेदन के समय आपको कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं। अगर ये दस्तावेज आपके पास नहीं होते हैं या एक भी कम होता है, तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से डॉक्यूमेंट हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम सूर्योदय योजना के लिए पात्रता। - फोटो : istock
योजना और लाभ
  • दरअसल, प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के अंतर्गत एक करोड़ पात्र घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाया जाएगा, जिससे उन्हें बिजली मिलेगी। इसके अलावा इन एक करोड़ घरों को हर माह 300 यूनिट बिजली भी मुफ्त मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम सूर्योदय योजना के लिए पात्रता। - फोटो : pixabay
  • वहीं, दूसरी तरफ अगर आप पात्र हैं और इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो आप ले सकते हैं। इसके लिए आपको आवेदन करना होता है, लेकिन इस दौरान आपको कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं और अगर ये आपके पास नहीं है तो आपका आवेदन रद्द तक हो सकता है।

4 of 5
पीएम सूर्योदय योजना के लिए पात्रता। - फोटो : iStock
ये दस्तावेज चाहिए होते हैं:-
  • आप अगर प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना में आवेदन करने के लिए जा रहे हैं, तो अपने साथ कुछ दस्तावेज ले जाएं और इनकी कॉपी भी। इनमें जो दस्तावेज शामिल हैं उनमें सबसे पहला दस्तावेज है आवेदनकर्ता का आधार कार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम सूर्योदय योजना के लिए पात्रता। - फोटो : istock
  • वहीं, आधार के साथ आपको एक एड्रेस प्रफू चाहिए। इसके अलावा आपको बिजली का बिल, आय प्रमाण पत्र, बैंक की पासबुक, मोबाइल नंबर और एक पासपोर्ट साइज फोटो भी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें