देश में लगातार कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनका लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसमें आर्थिक लाभ, रोजगार, जन सेवाएं, स्वास्थ्य जैसी कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। जहां एक तरफ राज्य सरकार अपने स्तर पर कई योजनाएं चलाती है, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी अपने स्तर पर सभी राज्यों में कई अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती है। ऐसी ही एक योजना लोगों को मुफ्त में शौचालय बनवाने में मदद कर रही है। दरअसल, इस योजना का नाम है स्वच्छ भारत योजना और इसी के अंतर्गत आप भी मुफ्त में शौचालय बनवा सकते हैं। शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में सफाई को बढ़ावा देने के लिए ये योजना चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत सरकार ऐसे लोगों को जो टॉयलेट बनवाने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। तो चलिए आपको भी इस योजना के बारे में विस्तार से बताते हैं और जानते हैं कि आप इसमें कैसे आवेदन कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...