फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM SYMY: ई-श्रम कार्ड धारकों को मिलेगी हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन, बस करना होगा ये काम

Tue, 24 May 2022 03:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock
PM Shram Yogi Mandhan Yojana: भारत सरकार असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों के भविष्य को सुरक्षित और उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कई स्कीम्स को चला रही है। हाल में सरकार ने ई-श्रम कार्ड स्कीम की शुरुआत की है। इस योजना के तहत देश के कामगारों और श्रमिकों को आर्थिक सहायता के अलावा कई दूसरी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। अगर आपने अब तक अपना ई-श्रम कार्ड नहीं बनवाया है, तो आपको जल्द से जल्द इस स्कीम में आवेदन करना चाहिए। इसके अलावा भारत सरकार एक और योजना देश के असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए चला रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस योजना की शुरुआत खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए की गई है। इस योजना के तहत 60 वर्षों के बाद श्रमिकों और कामगारों को हर महीने तीन हजार रुपये की पेंशन दी जाती है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों को जान लेना चाहिए। भारत सरकार की इस स्कीम में केवल 18 से 40 साल की उम्र का व्यक्ति ही आवेदन कर सकता है। इस योजना का लाभ ईपीएफओ या ईएसआईसी के सदस्य नहीं उठा सकते हैं। श्रम योगी मानधन योजना को खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए शुरू किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock
देश में 42 करोड़ से ज्यादा आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की है। उम्र के एक पड़ाव के बाद इन लोगों के सामने आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप इस स्कीम में निवेश करके अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर सकते हैं।

4 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock
श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने के बाद आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश करना है। उसके बाद आपको 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी। ऐसे में इस स्कीम में निवेश करके आप सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : i stock
इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपको श्रम योगी मानधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। उसके बाद आपको अपनी सभी जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी है। इस तरह आप आसानी से श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें