फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Tips: अगर आपका कूलर नहीं दे रहा ठंडी हवा, तो अपनाएं ये आसान टिप्स मिलेगी एसी जैसी कूलिंग

Sun, 15 May 2022 10:41 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Portable Air Cooler or Mini AC - फोटो : Istock
Summer Tips: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान के पारे ने 40 के आंकड़े को पार कर दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगे आने वाले महीनों में गर्मी और भी ज्यादा बढ़ेगी। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई कूलिंग चाहता है। इस कारण कई लोग अपने घरों में नए एसी और कूलर लगवा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई लोग ऐसे भी हैं, जिनका कूलर ठंडी हवा नहीं दे रहा है। ऐसे में कूलर की गर्म हवा से कई लोग परेशान हैं और उन्हें गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान है, तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे रामबाण उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आपका कूलर भी घर में एसी जैसी ठंडी हवा देने लगेगा। ऐसे में आपको गर्मी से निजात पाने के लिए इन उपायों को जरूर अपनाना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में - 
विज्ञापन

2 of 5
Portable Air Cooler or Mini AC - फोटो : Istock

कूलर को खुली जगह या खिड़की के पास ही रखें

गर्मियों के सीजन में अधिकतर लोग कूलर को कमरे के भीतर रखते हैं। अगर आप भी ये गलती कर रहे हैं, तो आपको ऐसा करना तुरंत बंद कर देना चाहिए। कमरे के भीतर कूलर का इस्तेमाल करने पर रूम जल्दी ठंडा नहीं हो पाता है। कूलर को हमेशा खुली जगह या खिड़की के पास रखना चाहिए। ऐसा करने पर उससे ठंडी हवा मिलती रहती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Portable Air Cooler or Mini AC - फोटो : Istock

धूप से बचाएं

अगर आपने अपने कूलर को किसी ऐसी जगह पर लगा रखा है, जहां उस पर सीधे धूप पड़ती है। ऐसे में कूलर से कमरे के भीतर गर्म हवा आएगी। कूलर को हमेशा ठंडी जगह पर रखना चाहिए, ताकि उससे हमेशा ठंडी हवा आती रहे।

4 of 5
Portable Air Cooler or Mini AC - फोटो : Istock
आप अपने कूलर को किसी ऐसी जगह पर रख सकते हैं, जहां पर वेंटिलेशन अच्छा हो। अच्छी वेंटिलेशन वाली जगह पर कूलर को रखने से आपका कूलर ठंडी हवा देगा। ऐसे में कमरे के भीतर ठंडक बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Portable Air Cooler or Mini AC - फोटो : Istock

पानी समय से भरें

इसके अलावा अगर आप अपने कूलर के भीतर पानी को नियमित ढंग से नहीं भरते। इस स्थिति में पानी गर्म हो जाएगा, जिसके चलते वह ठंडी हवा नहीं दे पाएगा। आपको हमेशा कूलर के भीतर ठंडे पानी को नियमित ढंग से भरते रहना चाहिए। इससे कूलर आपके कमरे को अच्छे से कूल करने का काम करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें