जब भी किसी परिवार में बच्चा जन्म लेता है, तो माता-पिता को बच्चे के भविष्य की चिंता सताती है। वो चाहते हैं कि वो अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा दें, अच्छी परवरिश दें ताकि वो आगे चलकर खूब बड़ा आदमी बनें। वहीं, अमूमन देखा जाता है कि ये चिंता लड़की के होने पर दोगुनी हो जाती है, क्योंकि माता-पिता को लड़की की शादी वगैरह की चिंता भी सताती है। लड़की की शादी में काफी पैसा खर्च भी होता है, ऐसे में इस बात को लेकर चिंतित होना लाजमी है। लेकिन अगर आप अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी को लेकर परेशान हो रहे हैं, तो आपकी परेशानी दूर कर सकती है केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना। आपको इस योजना के तहत अपनी बेटी के लिए 15 लाख रुपये मिल सकते हैं और वो भी बेहद कम निवेश में। तो चलिए जानते हैं इस सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...