फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Alert: 31 मार्च से पहले एसबीआई खाताधारक जरूर निपटा लें ये जरूरी काम, वरना बंद हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं

Mon, 14 Mar 2022 11:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एसबीआई ग्राहकों के लिए पैन को आधार से लिंक कराना जरूरी है - फोटो : istock
आज के समय में लगभग हर किसी के पास बैंक खाता होता है। वहीं, कई लोगों के पास तो एक से ज्यादा बैंक खाते होते हैं। जहां लोग अपना पर्सनल बैंक खाता खुलवाते हैं, ताकि वो उसमें अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बचा सके। तो वहीं दूसरी तरफ आज के समय में लोगों की सैलरी भी बैंक खाते में ही आती है। ऐसे में बैंक खाते की महत्वता भी काफी बढ गई है। वहीं, अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारक हैं, तो आपके लिए 31 मार्च 2022 से पहले अपने पैन कार्ड कौ आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य है। दरअसल, बैंक की तरफ से कहा गया है कि, अगर ग्राहक पैन को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराते हैं, तो उनकी बैंकिंग सेवाएं ठप हो सकती हैं। ऐसे में बैंक अपने ग्राहकों को सलाह देता है कि वो किसी भी असुविधा से बचने के लिए ये काम जल्द कर लें। इसलिए में अगर आप भी एसबीआई के खाताधारक हैं, और आपने भी अब तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है, तो चलिए हम आपको इसे कराने के तरीके के बारे में बता सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
एसबीआई ग्राहकों के लिए पैन को आधार से लिंक कराना जरूरी है - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक:-

स्टेप 1
  • अगर आप भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई के ग्राहक हैं, तो आपको अपने पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक कराने के लिए आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometaxindiaefiling.gov.in/home पर जाना है।
विज्ञापन

3 of 5
एसबीआई ग्राहकों के लिए पैन को आधार से लिंक कराना जरूरी है - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद यहां पर आपको बाईं तरफ 'लिंक आधार' का विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको अपने पैन और आधार कार्ड वाला नाम भरना है।

4 of 5
एसबीआई ग्राहकों के लिए पैन को आधार से लिंक कराना जरूरी है - फोटो : istock
स्टेप 3
  • वहीं, अगर आपके आधार कार्ड में सिर्फ जन्म का साल है, तो 'I have only year of birth in aadhaar card' के बॉक्स पर टिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसबीआई ग्राहकों के लिए पैन को आधार से लिंक कराना जरूरी है - फोटो : istock
स्टेप 4
  • फिर आखिर में आपको कैप्चा कोड भरना है और ओटीपी को दर्ज करना है। अब लिंक आधार वाले विकल्प पर क्लिक कर दें, जिसके बाद आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा और आप एसबीआई बैंक की सभी सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें