फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Water Heater: पानी गर्म करने पर नहीं आएगा अब बिजली बिल, घर लगाएं यह दमदार सोलर वॉटर हीटर

Wed, 22 Nov 2023 02:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Solar Water Heater - फोटो : Istock
Solar Water Heater: ठंड के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। धीरे-धीरे इसका प्रभाव बढ़ने लगा है। इस सीजन में हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुबह-सुबह उठने के बाद ठंडे पानी से नहाना काफी मुश्किल काम होता है। यही नहीं कपड़े, बर्तन धोने में या किन्हीं दूसरी कार्यों जिनमें पानी इस्तेमाल में आता है। उन्हें करने में भी कई मुश्किलें आती हैं। ऐसे में कई लोग अपने घरों में पानी को गर्म करने के लिए वॉटर हीटर लगाते हैं। गौर करने वाली बात है कि वॉटर हीटर का उपयोग करने पर काफी ज्यादा बिजली का बिल आता है। इसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको सौर ऊर्जा से चलने वाले वॉटर हीटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका उपयोग करके आप पानी गर्म करने के अलावा बिजली की बचत भी कर सकेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
Solar Water Heater - फोटो : Istock
इस वॉटर हीटर में एक टंकी और सोलर पैनल लगा हुआ है। इसमें जो पानी होता है। उसको सौर ऊर्जा की मदद से गर्म किया जाता है। इसके अलावा अगर आसमान में ज्यादा बादल हैं। इसके बाद भी यह सोलर वॉटर हीटर पानी को गर्म कर सकता है।

IPO: क्या होता है इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO)? आइए समझते हैं इसे आसान भाषा में
विज्ञापन

3 of 5
Solar Water Heater - फोटो : Istock
इसी को देखते हुए इस सोलर वॉटर हीटर में एक इनबिल्ट इलेक्ट्रिक हीटिंग एलिमेंट को लगाया गया है, जो कि धूप न निकलने पर भी पानी को गर्म कर देता है। 

4 of 5
Solar Water Heater - फोटो : Istock
बाजारों में आपको ये सोलर वॉटर हीटर मिल जाएंगे। अगर आप इन सोलर वॉटर हीटर को खरीदने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों को जरूर जान लेना चाहिए। अगर आप ठंडी जलवायु वाली परिस्थितियों में रहते हैं। इस स्थिति में आपको ईटीसी सोलर वॉटर हीटर को खरीदना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Solar Water Heater - फोटो : Istock
अगर आप गर्म जलवायु वाली परिस्थितियों में रहते हैं। ऐसे में आप एफसीपी सोलर वॉटर हीटर को खरीद सकते हैं। ये सोलर वॉटर हीटर आपको 30 हजार की कीमत के आसपास मिल जाएंगे। अगर आप ज्यादा कैपिसिटी वाले सोलर वॉटर को खरीदना चाहते हैं। ऐसे में आपको इसके लिए ज्यादा कीमत अदा करनी होगी।

Business Ideas: शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने हो सकती है 75 हजार रुपये तक की कमाई, सरकार कर रही मदद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें