Solar AC: गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस साल गर्मी सभी रिकॉर्डों को तोड़ेगी। इसके अलावा हीट वेव आने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है। ऐसे में चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने अभी से एसी खरीदने की शुरुआत कर दी है। गर्मियों में एसी की डिमांड काफी बढ़ जाती है। मांग बढ़ने से एसी की कीमतें काफी महंगी हो जाती हैं। इसके अलावा इनका उपयोग करने पर बिजली बिल भी काफी ज्यादा आता है। इस कारण हर महीने आने वाले बिजली बिल का बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर एसी के बारे में बताने जा रहे हैं। गर्मियों के सीजन में आप सोलर एसी को खरीद सकते हैं। इसका उपयोग करने पर आपका एक रुपये का भी बिजली बिल नहीं आएगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -