Sim Port: लोगों को अपने सिम कार्ड को दूसरी टेलीकॉम कंपनी में पोर्ट कराने की सुविधा मिलती हैं। ऐसे में कई लोग मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी (MNP) का फायदा उठाते हैं। वह एक टेलीकॉम कंपनी छोड़कर दूसरी कंपनी का सिम लेते हैं। मोबाइल सिम पोर्ट ऐसी सुविधा है, जिसमें ग्राहक को अपना नंबर बदले बिना ही ऑपरेटर बदलने की सुविधा मिलती है। इसका मतलब यह है कि ग्राहक अपना नंबर बदले ही दूसरी कंपनी की सिम में इसे पोर्ट करा सकते हैं।
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने 23 सितंबर 2009 को मोबाइल सिम पोर्ट करने की सुविधा की शुरुआत की थी। हालांकि, ग्राहक को सिम पोर्ट करवाने से पहले कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे आपका नंबर खोने से बच जाए। अगर ग्राहक इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो वो सालों पुराने नंबर से हाथ धो बैठेंगे। आइए जानते हैं इन जरूरी बातों के बारे में...