Post Office Scheme: केंद्र सरकार की तरफ से देश के लोगों की आर्थिक मदद के लिए कई योजनाएं चला रही है। महिलाओं, युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागिरकों तक के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार की अधिकतक योजनाएं पोस्ट ऑफिस से संचालित हो रही हैं। पोस्ट ऑफिस के जरिए एक ऐसी ही योजना चलाई जा रही है। इस योजना से सिर्फ दो साल में 2.32 लाख रुपये मिलेंगे। यह छोटी बचत योजना (स्मॉल सेविंग स्कीम) के तहत आती है।
सबसे खास बात यह है कि पोस्ट ऑफिस के तहत चलने सभी योजनाओं में रिस्क न के बराबर होता है। इसके अलावा कर लाभ, महीने की कमाई और गारंटी रिटर्न का फायदा भी मिलता है। पोस्ट ऑफिस की कुछ योजनाएं रिटायरमेंट के लिए हैं, जिनसे सेवानिवृत्त होने पर आर्थिक मदद की गारंटी मिलती है। हम आपको इस खबर में पोस्ट ऑफिस की महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में पूरी जानकारी...