फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sim Card Alert: किन लोगों को नहीं मिल सकता सिम कार्ड? जानें क्या कहता है नियम

Mon, 28 Mar 2022 11:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सिम कार्ड का नया नियम क्या है - फोटो : istock
आज के समय में लगभग हर कोई मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है, और इसके लिए उसे सिम कार्ड की भी जरूरत पड़ती है। वहीं, सरकार द्वारा सिम कार्ड खरीदने से लेकर इसके इस्तेमाल करने तक को लेकर पहले से कुछ नियम तय किए गए हैं, जिनमें समय-समय पर बदलाव भी किए जाते हैं। दरअसल, पिछले दिनों सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए सिम कार्ड जारी करने को लेकर कुछ नियम निर्धारित किए हैं, जिसके तहत कुछ लोगों को सिम कार्ड लेने में आसानी होगी। जबकि दूसरी तरफ कुछ लोगों को सिम कार्ड लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही ग्राहक अब नए मोबाइल कनेक्शन के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। मतलब अगर आप सिम कार्ड खरीदना चाहते हैं, तो आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा क्योंकि इसके बाद ही आपको सिम कार्ड मिल पाएगा। लेकिन आपके लिए ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर वो कौन से लोग हैं जिन्हें सिम कार्ड नहीं मिल पाएगा? तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
सिम कार्ड का नया नियम क्या है - फोटो : istock
  • दरअसल, नए नियम के मुताबिक यूजर्स को नए मोबाइल कनेक्शन के लिए यूआईडीएआई की आधार बेस्ड ई-केवाईसी सर्विस के माध्यम से सर्टिफिकेशन के लिए मात्र 1 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा प्रीपेड को पोस्टपेड में बदलने के लिए सरकार वन टाइम पासवर्ड बेस्ड प्रोसेस का आदेश जारी कर चुकी है।
विज्ञापन

3 of 6
सिम कार्ड का नया नियम क्या है - फोटो : istock
किन कामों के लिए जरूरी होता है सिम कार्ड?
  • कॉलिंग के लिए
  • इंटरनेट के लिए
  • मैसेज करने के लिए
  • बैंकिंग सेवाओं का लुफ्त उठाने के लिए
  • आधार कार्ड से लिंक करने के लिए आदि।

4 of 6
सिम कार्ड का नया नियम क्या है - फोटो : istock
इन लोगों को नहीं मिल पाएगा सिम कार्ड
  • टेलीकॉम डिपार्टमेंट के नए नियमों के तहत, अब कंपनी 18 साल से कम उम्र के यूजर्स को सिम कार्ड नहीं बेच सकती है। इसके साथ ही मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को भी नया सिम कार्ड जारी नहीं किया जा सकता है। वहीं अगर इन नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो टेलीकॉम कंपनी को इसके लिए दोषी माना जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
सिम कार्ड का नया नियम क्या है - फोटो : istock
घर बैठे ले सकते हैं सुविधा का लाभ
  • दरअसल, DoT ने अपने आदेश में कहा है, कि ग्राहकों को मोबाइल कनेक्शन अब एक एप/पोर्टल बेस्ड प्रोसेस से दिया जाएगा, जिसके जरिए ग्राहक यूआईडीएआई बेस्ड वेरिफिकेशन करके अपने घर पर ही सिम कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिम कार्ड का नया नियम क्या है - फोटो : istock
  • इससे पहले मोबाइल कनेक्शन के लिए या फिर मोबाइल कनेक्शन को प्रीपेड से पोस्टपेड कराने के लिए ग्राहकों को केवाईसी प्रोसेस से गुजरना होता था। इसके लिए कस्टमर्स को वेरिफिकेशन डॉक्यूमेंट सहित दुकान पर जाना पड़ता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें