आज के समय में लगभग हर कोई मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है, और इसके लिए उसे सिम कार्ड की भी जरूरत पड़ती है। वहीं, सरकार द्वारा सिम कार्ड खरीदने से लेकर इसके इस्तेमाल करने तक को लेकर पहले से कुछ नियम तय किए गए हैं, जिनमें समय-समय पर बदलाव भी किए जाते हैं। दरअसल, पिछले दिनों सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए सिम कार्ड जारी करने को लेकर कुछ नियम निर्धारित किए हैं, जिसके तहत कुछ लोगों को सिम कार्ड लेने में आसानी होगी। जबकि दूसरी तरफ कुछ लोगों को सिम कार्ड लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही ग्राहक अब नए मोबाइल कनेक्शन के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। मतलब अगर आप सिम कार्ड खरीदना चाहते हैं, तो आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा क्योंकि इसके बाद ही आपको सिम कार्ड मिल पाएगा। लेकिन आपके लिए ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर वो कौन से लोग हैं जिन्हें सिम कार्ड नहीं मिल पाएगा? तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...