फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Electric Vehicle Loan: खरीदने जा रहे हैं इलेक्ट्रिक वाहन, तो एसबीआई दे रहा है ये खास ऑफर

Sat, 16 Apr 2022 02:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
SBI Electric Vehicle Loan - फोटो : iStock
SBI Electric Vehicle Loan: कार्बन उत्सर्जन के कारण आज प्रदूषण काफी बढ़ गया है। ऐसे में लोग अब इलेक्ट्रिक व्हीकल को खरीदना पसंद कर रहे हैं। कई कंपनियां और सरकार अपने स्तर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल को प्रमोट करने के लिए ठोस कदम उठा रही हैं। इसी वजह से कई लोग पेट्रोल और डीजलों से चलने वाले वाहनों की बजाए इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना पसंद कर रहे हैं। हालांकि, इलेक्ट्रिक व्हीकल पेट्रोल डीजल से चलने वाले वाहनों की तुलना में ज्यादा महंगे होते हैं। ऐसे में कई लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने के लिए लोन का सहारा लेते हैं। अगर आप भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। एसबीआई इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने पर एक खास लोन ऑफर कर रहा है। ऐसे में आप एसबीआई के इस ऑफर का फायदा उठाकर अच्छी खासी बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं एसबीआई के इस ऑफर के बारे में - 
विज्ञापन

2 of 6
SBI Electric Vehicle Loan - फोटो : Pixabay
आप एसबीआई के ग्रीन कार लोन की मदद से इसका फायदा उठा सकते हैं। इस ऑफर के अंतर्गत आम कार लोन की बजाए इलेक्ट्रिक व्हीकल पर लोने लेने पर 0.20 प्रतिशत की छूट मिल रही है।
विज्ञापन

3 of 6
SBI Electric Vehicle Loan - फोटो : Pixabay
इसके अलावा बैंक आपको प्रोसेसिंग फीस पर भी छूट दे रहा है। अगर आप कम ईएमआई पर लोन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए बैंक आपको 8 साल का वक्त दे रहा है। ऐसे में आपके ऊपर ईएमआई के खर्चे का ज्यादा बोझ नहीं आएगा।

4 of 6
SBI Electric Vehicle Loan - फोटो : Pixabay
एसबीआई के इस लोन का फायदा 21 से 67 साल के उम्र के लोग उठा सकते हैं। एसबीआई ये लोन सेना एवं सुरक्षाबल के कर्मी, सरकारी कर्मचारी, कारोबारी, फर्म या खेती से जुड़े लोगों को दे रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
SBI Electric Vehicle Loan - फोटो : istock
एसबीआई की मानें तो सैन्य बल के कर्मी और सरकारी कर्मचारी जिनकी अपनी और उनके साथ के को-एप्लीकेंट के साथ सालाना आय 3 लाख रुपये है। वो इस लोन का फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
SBI Electric Vehicle Loan - फोटो : istock
ऐसे में अगर आप इलेक्ट्रिक कार को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आप एसबीआई के इस लोन का फायदा उठा सकते हैं। इस लोन ऑफर का लाभ उठाकर आप अपनी अच्छी खासी बचत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें