फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: न पड़ेगी क्रेडिट कार्ड की जरूरत और न ही लोन लेने की, बस सैलरी आते ही इन चार बातों का रखें ध्यान

Sat, 10 Sep 2022 03:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बचत करने के तरीके क्या हैं - फोटो : Amar Ujala
How to Save Money: अगर आप अपने आसपास देखेंगे या फिर खुद को ही देखेंगे तो लोग एक बात से काफी परेशान रहते हैं कि उनकी सैलरी आते ही खत्म हो जाती है। किसी की सैलरी 10-15 तारीख तक, तो किसी की महीना खत्म होने से पहले ही पूरी तरह खत्म हो जाती है। ऐसे में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और फिर लोग अपने दोस्तों से उधार लेते हैं, क्रेडिट कार्ड की मदद लेते हैं या फिर कई लोग तो लोन तक ले लेते हैं। लेकिन इन्हें लेना तो आसान है, पर पैसों की कमी के कारण इनकी पेमेंट करने में भी दिक्कतें आती हैं आदि। लेकिन कुछ तरीके ऐसे भी हैं, जिनकी मदद से आपकी सैलरी लंबे समय तक चल सकती है और आपको किसी क्रेडिट कार्ड या लोन लेने की भी जरूरत नहीं पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं आखिर ये कैसे हो सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
बचत करने के तरीके क्या हैं - फोटो : Istock
ये हैं वो तरीके:-

फालतू खर्चों से बचें
  • अमूमन देखा जाता है कि लोग अपनी सैलरी आते ही खर्चा कर देते हैं। बिना सोचे समझे शॉपिंग कर लेते हैं, ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते हैं, पार्टियां करते हैं और बिना जरूरत होने पर भी कई ऑनलाइन सामान ऑर्डर कर लेते हैं। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी सैलरी सही तरीके से चले और आपके पास कुछ बचत भी हो। तो आपको इसके लिए फालतू खर्चों से बचना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 6
बचत करने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
बजट बनाना जरूरी
  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी सैलरी के पैसे सही जगह पर खर्च और निवेश हों, तो इसके लिए आपको बजट बनाना चाहिए। घर में कितना खर्च होगा, कितने का राशन आएगा, किस जगह पर कितने पैसे खर्च करने हैं, शॉपिंग कितने पैसों की करनी है आदि। इन सब बातों का ध्यान रखें और बजट जरूर बनाएं।

4 of 6
बचत करने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
बचत जरूर करें
  • ज्यादातर लोग सैलरी आते ही अपने पैसे को खर्च कर देते हैं। पार्टियां करते हैं या काफी शॉपिंग कर लेते हैं। ऐसा करना गलत नहीं है, लेकिन आपके लिए जरूरी है कि आप बचत जरूर करें। अपनी सैलरी का कम से कम 30 प्रतिशत तक जरूर बचाएं। इससे आपका आज और भविष्य दोनों सुरक्षित होते हैं। आप किसी पेंशन स्कीम, एलाईसी या अन्य जगह पर निवेश भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बचत करने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
अपने खर्चों को तय करें
  • सैलरी आने के बाद आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप अपने खर्चों को तय करें। हर महीने आपको कितना खर्च करना है, किन चीजों पर खर्च करना है और किन चीजों पर नहीं करना है आदि। इन सब बातों का ध्यान रखकर भी आप अपनी सैलरी को बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बचत करने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
कमाई बढ़ाने पर काम करें
  • अगर आपकी सैलरी के पैसे जल्द खत्म हो जाते हैं, आप अपने घर की पूरी जिम्मेदारी उठाते हैं या किसी अन्य कारण से आपके पास पैसे नहीं बच पाते हैं। तो ऐसी स्थिति में आपके लिए जरूरी है कि आप अपनी कमाई बढ़ाने पर काम करें। नौकरी के अलावा आप कोई पार्ट टाइम काम कर सकते हैं, जिससे आपकी कमाई बढ़ सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें