फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: आयुष्मान योजना के तहत पात्र लोग ऐसे कर सकते हैं आवेदन, कार्ड बनने के बाद उठा सकते हैं मुफ्त इलाज का लाभ

Tue, 27 Feb 2024 06:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana: कौन लोग योजना के लिए पात्र हैं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana Benefits: आप चाहे शहरी क्षेत्रों में रहते हैं या फिर ग्रामीण इलाकों में, लेकिन अगर आप जरूरतमंद हैं, गरीब वर्ग से आते हैं आदि। तो फिर आप सरकारी योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। सरकार कई सरकारी योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च करती है, ताकि हर लाभार्थी तक लाभ पहुंच सके। जैसे- आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए। ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसके अंतर्गत पात्र लोगों का मुफ्त इलाज किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो पात्र लोग आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana: कौन लोग योजना के लिए पात्र हैं? - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
  • आपको अगर आयुष्मान कार्ड योजना से जुड़ना है, तो आपको पहले अपने नजदीकी सीएससी केंद्र जाना है
  • यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है और उन्हें संबंधित दस्तावेज देने हैं
  • फिर आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और पात्रता भी चेक होती है
  • जांच सही पाए जाने के बाद आपके कार्ड के लिए आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana: कौन लोग योजना के लिए पात्र हैं? - फोटो : istock
कौन कर सकता है आवेदन?

आपने आवेदन करने का तरीका तो जाना, लेकिन आपके लिए ये भी जानना जरूरी है कि इस योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं। आयुष्मान योजना के अंतर्गत वो लोग आवेदन कर सकते हैं...
  • जिन लोगों का मकान कच्चा है
  • जो दिहाड़ी मजदूर हैं

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana: कौन लोग योजना के लिए पात्र हैं? - फोटो : istock
  • जो निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • जो लोग भूमिहीन व्यक्ति हैं
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जिनके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है आदि। अगर आप इस सूची में हैं, तो आप लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana: कौन लोग योजना के लिए पात्र हैं? - फोटो : Istock
ये लाभ मिलता है
  • दरअसल, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र हैं उनके पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद इसी कार्ड की मदद से कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें