Ration Card: सरकार कई ऐसी योजनाएं चला रही है जिनसे मौजूदा समय में एक बड़ा तबका या बड़ी संख्या में लोग लाभ प्राप्त कर रहे हैं। एक तरफ भारत सरकार तो दूसरी तरफ राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक योजना है अंत्योदय अन्न योजना जिसमें केंद्र सरकार गरीब लोगों को मुफ्त में राशन मुहैया करवाती है। कोरोना काल से शुरू हुई इस स्कीम के तहत राशन कार्डधारकों को हर महीने मुफ्त में राशन दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ गलतियों के कारण आपका राशन कार्ड कैंसिल तक हो सकता है? शायद नहीं, लेकिन आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से कारण हैं जिनकी वजह से आपका राशन कार्ड रद्द हो सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...