फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Tips: बारिश के सीजन में एसी चलाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना एसी से निकल सकता है धुआं

Fri, 23 Aug 2024 03:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
AC - फोटो : Istock
AC Tips And Tricks: बरसात का सीजन चल रहा है। अगर आप बारिश के इस मौसम में एसी का उपयोग कर रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान आपको बरसात के इस सीजन में एसी चलाते समय रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो आपका एसी खराब हो सकता है। इसके अलावा आपके एसी से धुआं भी निकल सकता है।

बरसात के बाद मौसम में उमस काफी बढ़ जाती है। इस वजह से उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने घरों में लंबे समय तक एसी को चलाते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि उमस भरी गर्मी में आपको लंबे समय तक लगातार एसी को नहीं चलाना चाहिए। ऐसा करने से कंप्रेसर हीट हो सकता है और उसमें दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
AC - फोटो : Istock
हमारी छत या बालकनी पर एसी का आउटडोर यूनिट रखा होता है। बरसात के सीजन में आपको छत या बालकनी में रखे एसी के आउटडोर यूनिट को ढककर रखना चाहिए। बारिश के सीजन में इसमें पानी जाने से खराबी आ सकती है। इससे एसी की वायरिंग भी खराब हो सकती है और एसी यूनिट से धुआं निकल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
AC - फोटो : Istock
बरसात के मौसम में कई बार बिजली कटती है। इस कारण आपको एसी डायरेक्ट स्विच से बंद करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो वॉल्टेज फ्लक्चुएशन की वजह से आपका एसी खराब हो सकता है। 

4 of 5
AC - फोटो : Istock
आपको ठीक समय पर एसी की सर्विसिंग कराते रहना चाहिए। सर्विसिंग कराने से एसी में अगर किसी प्रकार की कोई दिक्कत होती है तो उसे उस समय ठीक कर दिया जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AC - फोटो : Istock
इसके अलावा एसी के फिल्टर की भी ठीक समय पर सफाई करते रहनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो एसी के फिल्टर में गंदगी जमा हो सकती है। इससे आपका एसी ठंडी हवा नहीं देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें