Rapid Rail: देश में कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए भारत सरकार विभिन्न मोर्चों पर काफी तेजी से काम कर रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्तूबर, 2023 को दिल्ली एनसीआर से गाजियाबाद और मेरठ के बीच चलने वाली रैपिड रेल का उद्घाटन करने जा रहे हैं। रैपिड रेल के शुरू होने से दिल्ली एनसीआर और मेरठ के बीच सफर करने वाले यात्रियों का काफी समय बचेगा। हालांकि, पहले चरण में रेपिल रेल साहिबाबाद और दुहाई के बीच चलेगी। इसके 6 महीने के बाद रैपिड रेल को मेरठ तक चलाया जाएगा। इसको लेकर काफी तेजी से काम चल रहा है। रैपिड रेल की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटे है। यही नहीं इस रेल में कई शानदार सुविधाओं को शामिल किया गया है, ताकि यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसी कड़ी में आज हम इस खबर के माध्यम से आपको इस ट्रेन की सभी खासियतों और फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं -