आज के दौर में लोग डिजिटलीकरण की तरफ बढ़ चुके हैं। जहां एक तरफ कुछ साल पहले तक लोग चीजों को खरीदने के लिए कैश से भुगतान करते थे, तो वहीं अब ऑनलाइन पेमेंट को काफी बढ़ावा मिला है। लोग अपने मोबाइल का इस्तेमाल करके एक-दूसरे के मोबाइल नंबर के जरिए सीधे बैंक खाते में पैसे भेज पाते हैं। लोगों का इससे काफी समय बचता है और मिनटों में मोबाइल से ही पेमेंट हो जाती है। वहीं, इसके अलावा लोग पेमेंट करने के लिए क्यूआर कोड का भी काफी इस्तेमाल करते हैं। दुकान से लेकर कई अन्य जगहों पर तक लोग क्यूआर कोड के जरिए भुगतान करते हैं। इससे सुविधाएं काफी बड़ी हैं, लेकिन इन सबके बीच जालसाज भी काफी एक्टिव हुए हैं। ये लोग इसी क्यूआर कोड की आड़ में लोगों के बैंक खाते से रकम उड़ा लेते हैं। इसलिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्यूआर कोड स्कैन करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि इस तरह के होने वाले फ्रॉड से बचा जा सके। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...