फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Update: अब आमान्य हो जाएंगे इस तरह के आधार कार्ड, अगर आपके भी पास है तो आज ही करिए नए के लिए आवेदन

Wed, 19 Jan 2022 04:59 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अब नहीं चलेंगे इस तरह के आधार कार्ड - फोटो : iStock
भारत में आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज बन गया है। हर किसी के पास आधार कार्ड का होना जरूरी है। इसके बिना कोई भी काम नहीं हो सकता। ऐसे में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने (UIDAI) लोगों की सहूलियत के लिए पीवीसी आधार कार्ड जारी किया था। लेकिन इस बीच आधार कार्ड को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने अब बाजार से तैयार कराये गये पीवीसी आधार कार्ड (PVC Aadhaar card) को अमान्य घोषित कर दिया है। इसके बारे में यूआईडीएआई ने खुद ट्विट करके बताया है कि बाजार में तैयार किए गए पीवीसी आधार कार्ड मान्य नहीं होंगे, क्योंकि खुले बाजार से बनाए गए आधार पीवीसी कार्ड में सुरक्षा फीचर की कमी होती है। ऐसे में अगर आपने भी पीवीसी आधार कार्ड अपनी नजदीकी दुकान से बनवाया है, तो बदलना पड़ेगा और नए आधार के लिये यूआईडीएआई में फिर से अप्लाई करना होगा। आइए जानते हैं कैसे... 
विज्ञापन

2 of 5
अब नहीं चलेंगे इस तरह के आधार कार्ड - फोटो : iStock
ऐसे करें नए आधार कार्ड के लिए आवेदन 
  • सबसे पहले अपने आसपास एक आधार सुविधा केंद्र खोजें। आप आधार की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाकर ये जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अब नहीं चलेंगे इस तरह के आधार कार्ड - फोटो : iStock
  • इसके बाद आप अपने पहचान प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों के साथ इन आधार सुविधा केंद्र पर जाकर फॉर्म को जमा करें। 

4 of 5
अब नहीं चलेंगे इस तरह के आधार कार्ड - फोटो : ANI
  • सभी डाक्यूमेंट्स स्वीकार हो जाने के बाद आपको बायोमीट्रिक डेटा, जिसमें उंगलियों के निशान और आंखों की पुतलियों की पहचान भी शामिल है, उन्हें देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अब नहीं चलेंगे इस तरह के आधार कार्ड - फोटो : अमर उजाला
  • इसके बाद यहां से आपको एक रसीद मिलेगी जिस पर 14 डिजिट का एनरोलमेंट नंबर लिखा होगा। आप अपने आधार कार्ड का स्टेटस जानने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। कुछ दिन बाद आधार कार्ड बनकर आपके दिए गए पते पर आ जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें