फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPF: यह सरकारी स्कीम बना देगी आपको करोड़पति, 12,500 रुपये निवेश करने के बाद मिलेगी इतनी बड़ी राशि

Sun, 01 Sep 2024 04:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PPF Investment - फोटो : Istock
PPF Investment: अगर आप लंबी समयावधि के लिए किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, जहां से आपको अच्छा रिटर्न मिले। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको निवेश के एक शानदार विकल्प के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां इन्वेस्टमेंट करके आप कुछ सालों में एक करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसमें आपको भारत सरकार की पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करना होगा। पीपीएफ स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें निवेश किया गया आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। देश में पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग निवेश के इस क्षेत्र में अपने पैसे इन्वेस्ट कर रहे हैं। वर्तमान समय में पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर आपको करीब 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप 12,500 रुपये निवेश करके एक करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड इकट्ठा कर सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
PPF Investment - फोटो : Istock
इसमें आपको सबसे पहले पीपीएफ स्कीम में अपना खाता खुलवाना होगा। खाता खुलवाने के बाद आपको इस स्कीम में हर महीने 12,500 रुपये बचाकर हर साल 1.5 लाख रुपये निवेश करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
PPF Investment - फोटो : Istock
यह निवेश आपको पूरे 25 सालों के लिए पीपीएफ स्कीम में करना है। वर्तमान ब्याज दर 7.1 प्रतिशत के आधार पर अगर कैलकुलेट करें तो मैच्योरिटी के समय आपके पास करीब 1 करोड़ रुपये का फंड होगा।

4 of 5
PPF Investment - फोटो : Istock
इन पैसों की मदद से आप अपने भविष्य से जुड़े जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकेंगे। इसके अलावा आप आर्थिक रूप से स्वतंत्र होकर भी जी सकेंगे। पीपीएफ स्कीम में आपका पैसा 15 सालों में मैच्योर हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PPF Investment - फोटो : Istock
इसके अलावा आप मैच्योरिटी अवधि के पूरा होने के बाद पांच पांच सालों के लिए निवेश अवधि कौ और आगे बढ़ा सकते हैं। इस स्कीम में आप न्यूनतम 500 और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें