फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: एक भारतीय ट्रेन को बनाने में कुल कितने रुपये होते हैं खर्च? कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Sun, 01 Sep 2024 03:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways Interesting Facts - फोटो : Istock
Indian Railways Interesting Facts: भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। रोजाना इन ट्रेनों में बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा और सहूलियत को देखते हुए भारतीय रेलवे ने अपना एक विशाल नेटवर्क देशभर में बना रखा है। इस कारण यात्री देश के सीमांत इलाकों से लेकर बड़े-बड़े शहरों तक भारतीय ट्रेनों के माध्यम से आसानी से सफर कर सकते हैं। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा की संज्ञा दी जाती है। यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए भारतीय रेलवे मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर, राजधानी, शताब्दी आदि ट्रेनों का संचालन कर रहा है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि एक भारतीय ट्रेन को बनाने में कितने रुपये का खर्च आता है? अगर नहीं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways Interesting Facts - फोटो : Istock
भारतीय रेलवे के ट्रेनों में कई तरह के कोच बने होते हैं। इनमें जनरल, स्लीपर, एसी आदि तरह के कोच शामिल होते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय रेलवे को एक जनरल कोच बनाने में लगभग 1 करोड़ रुपये का खर्चा आता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways Interesting Facts - फोटो : Istock
वहीं एक स्लीपर कोच को बनाने में 1.5 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। इसके अलावा एक एसी कोच को बनाने में करीब 2 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। वहीं भारतीय ट्रेनों के एक इंजन को बनाने में कुल लागत करीब 18 से लेकर 20 करोड़ रुपये आती है। 

4 of 5
Indian Railways Interesting Facts - फोटो : Istock
इस कारण एक पूरी ट्रेन को बनाने में करीब 60 से लेकर 70 करोड़ रुपये के करीब खर्च होते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि भारतीय रेलवे अलग-अलग तरह की ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों को बनाने में खर्चा भी अलग-अलग आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways Interesting Facts - फोटो : Istock
20 डिब्बों वाली जो MEMU ट्रेनें होती हैं उन्हें बनाने में करीब 30 करोड़ रुपये का खर्चा आता है। इसके अलावा 19 डिब्बों वाली अमृतसर शताब्दी LHB ट्रेन को बनाने में कुल खर्चा करीब 60 करोड़ रुपये का होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें