Public Provident Fund Scheme: आज हम आपको भारत सरकार की पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिलते हैं। अगर आप लंबी समय अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं तो यह स्कीम आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होता है। यह स्कीम निवेश के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको अच्छा रिटर्न मिलता है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। पीपीएफ स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 सालों का होता है। हालांकि, 15 सालों के बाद आप पांच-पांच सालों के लिए स्कीम में निवेश अवधि को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Investment
- फोटो : Istock
इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में 12,500 रुपये का निवेश करके 66.58 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं? इसके लिए सबसे पहले आपको पीपीएफ स्कीम में खाता खुलवाकर हर महीने 12,500 रुपये इकट्ठा करके सालाना 1.5 लाख रुपये का निवेश करना है।
विज्ञापन
3 of 5
Investment
- फोटो : Istock
वर्तमान ब्याज दर 7.1 प्रतिशत के आधार पर अगर कैलकुलेट करें तो अगर आप यह निवेश 20 सालों तक करते हैं। इस स्थिति में आपके पास करीब 66,58,288 रुपये होंगे।
4 of 5
Investment
- फोटो : Istock
इस दौरान आपको कुल 30,00,000 रुपये निवेश करने होंगे। वहीं आपके निवेश पर 36,58,288 रुपये की ब्याज दर मिलेगी। इन पैसों की सहायता से आप अपने भविष्य से जुड़े जरूरी प्रयोजनों को पूरा कर सकेंगे।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत टैक्स में छूट भी मिलती है। इस स्कीम में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश कर सकते हैं।