फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Office: इस सरकारी स्कीम में डबल हो जाएगा आपका पैसा, सुरक्षित रहेगा निवेश

Mon, 08 Apr 2024 01:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Post Office Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : पिक्साबे
Post Office Kisan Vikas Patra Yojana: अगर आप अपने बचत के पैसों पर अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप अपने पैसों को कुछ महीनों में डबल कर सकते हैं। देश में ऐसे कई लोग हैं, जिनेक पास अच्छी फाइनेंशियल नॉलेज नहीं है। इस कारण वे अपनी सेविंग्स को किसी अच्छी जगह पर इन्वेस्ट नहीं कर पाते हैं। वहीं आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में उनके बचत के पैसों की वैल्यू धीरे-धीरे खत्म हो जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम की शुरुआत सरकार ने छोटे निवेशकों को ध्यान में रखते हुए किया है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे भी मिल रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Post Office Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : istock
वर्तमान समय में पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर आपको 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आप 1 हजार रुपये से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Post Office Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : istock
वहीं बात अगर अधिकतम सीमा की करें, तो उसको निश्चित नहीं किया गया है। वर्तमान ब्याज दर 7.5 प्रतिशत पर अगर कैलकुलेट करें, तो इस स्कीम में आप जितने रुपये निवेश करते हैं। 

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने, सरकार इस दिन जारी कर सकती है 17वीं किस्त

4 of 5
Post Office Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : istock
वह 115 महीनों में डबल हो जाएंगे। यानी आपके निवेश किए गए पैसे कुल 9 साल 7 महीनों में डबल हो जाएंगे। अगर आप किसान विकास पत्र योजना में निवेश करते हैं। ऐसे में आपको इनकम टैक्स अधिनियम 1961 की धारा 80C के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये की छूट भी मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Post Office Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : istock
पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना में खाता खुलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर आसानी से इस स्कीम में अपना खाता खुलवा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें