फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने, सरकार इस दिन जारी कर सकती है 17वीं किस्त

Mon, 08 Apr 2024 12:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार देश में गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। अपनी इस महत्वाकांक्षी स्कीम के अंतर्गत सरकार किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को किसानों के खाते में तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त को 4 महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजा जाता है। अब तक सरकार किसानों के खाते में कुल 16 किस्त के पैसों को भेज चुकी है। ऐसे में देशभर के करोड़ों किसानों को अब 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी कर सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जून या जुलाई महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
अगर आप भी योजना का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको जल्द से जल्द स्कीम में अपने भूलेखों का सत्यापन करा लेना चाहिए। वरना आपको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
वहीं जिन किसानों ने अभी तक योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनके खाते में भी 17वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। ऐसे में लाभ प्राप्त करने के लिए आपको जल्द से जल्द इस जरूरी कार्य को कर लेना चाहिए। 

नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर और मनोकामना मंदिर के दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, जानिए डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में आवेदन करते समय गलत जानकारी दर्ज की थी। उन्हें भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें