PM Vishwakarma Yojana: देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनसे जुड़कर आप लाभ ले सकते हैं। बशर्ते आप उस योजना के लिए पात्र हों। हर योजना की अपनी खासियत होती है। जैसे- किसान योजना में कोई सामान दिया जाता है, तो किसी योजना में आर्थिक मदद की जाती है। सरकार हर साल इन योजनाओं पर अच्छा-खासा पैसा भी खर्च करती है, ताकि हर तबके तक लाभ पहुंचे। ऐसी ही कई सारी योजनाओं का संचालन केंद्र सरकार कर रही है, जिनमें से एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। अगर आप अब तक इस योजना के बारे में और इसमें मिलने वाले लाभों के बारे में नहीं जानते हैं, तो यहां जान सकते हैं। तो चलिए बिना देरी के विस्तार से इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं...