देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए केंद्र सरकार कई तरह के स्कीम चलाती है। इसी क्रम में सरकार द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना चलाई जा रही है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पहले बच्चे के जन्म के दौरान फायदा दिया जाता है। वहीं अब सरकार ने इसमें बदलाव करने का फैसला लिया है। इसके तहत अब महिलाओं को दूसरा बच्चा होने पर भी योजना का लाभ दिया जाएगा। दरअसल, इसके लिए एक शर्त भी है, कि दूसरा बच्चा लड़की होनी चाहिए। बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल से नई व्यवस्था की शुरुआत की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्रालय की योजनाओं को तीन चीजों के अंदर मिलाया और सुधारा गया है, जिसमें मिशन शक्ति, सक्षम आंगनवाड़ी, मिशन वात्सल्य और पोषण 2.0 शामिल हैं। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की है। आज हम आपको इस योजना से जुड़े सभी लाभों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।