फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2022: अगर गुम हो गया है वोटर आईडी कार्ड, तो इन आठ दस्तावेजों से भी डाल सकते हैं वोट, यहां जानें कैसे

Thu, 03 Mar 2022 10:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चुनाव 2022: बिना वोटर आईडी कार्ड के कैसे वोट डाल सकते हैं - फोटो : istock
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव इस साल हो रहा है। जहां एक तरफ कुछ राज्यों में वोटिंग हो चुकी है, तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में आज 03 मार्च 2022 को छठे चरण में 57 सीटों पर मतदान जारी है। लोग भी वोट देने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। वोट डालने के लिए आपके पास वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है, और साथ ही आपका नाम वोटर लिस्ट में भी होना चाहिए। लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपका वोटर आईडी कार्ड कहीं गुम हो जाता है, तो फिर आप कैसे वोट डालेंगे? ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, बल्कि आपको सबसे पहले अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक करना है। अगर इस लिस्ट में आपका नाम है, तो फिर आप कुछ अन्य दस्तावेजो के साथ अपना वोट डाल सकते हैं। तो चलिए आपको इन दस्तावेजों के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
चुनाव 2022: बिना वोटर आईडी कार्ड के कैसे वोट डाल सकते हैं - फोटो : istock
ऐसे चेक कर सकते हैं वोटर लिस्ट में अपना नाम:-

स्टेप 1
  • अगर आपका वोटर आईडी कार्ड कहीं गुम हो गया है, तो ऐसे में आपको सबसे पहले अपना नाम वोटर लिस्ट में देखना है। इसके लिए आपको सबसे पहले Electoralsearch.in वेबसाइट पर जाना है। फिर यहां पर आपको लॉगिन करना है।
विज्ञापन

3 of 5
चुनाव 2022: बिना वोटर आईडी कार्ड के कैसे वोट डाल सकते हैं - फोटो : istock
स्टेप 2
  • यहां आप दो तरीकों से अपना नाम वोटर लिस्ट में देख सकते हैं। पहला तो आप यहां पर अपना नाम, जन्मतिथि समेत बाकी जानकारी भरकर चेक कर सकते हैं। जबकि इसके अलावा आप ईपीआईसी नंबर यानी वोटर आइडेंटिटी नंबर दर्ज करके आप अपना नाम यहां चेक कर सकते हैं।

4 of 5
चुनाव 2022: बिना वोटर आईडी कार्ड के कैसे वोट डाल सकते हैं - फोटो : i stock
इन दस्तावेजों से भी वोट डाल सकते हैं आप:-
  • अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है, तो फिर आप आधार कार्ड से वोट डाल सकते हैं
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • मनरेगा कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चुनाव 2022: बिना वोटर आईडी कार्ड के कैसे वोट डाल सकते हैं - फोटो : istock
  • नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर का स्मार्ट कार्ड
  • पेंशन संबंधी दस्तावेज
  • केंद्र या राज्य का सर्विस आईडी कार्ड
  • प्रमाणित फोटो वोटर स्लिप।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें