PMJDY: अगर आपके पास भी प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत अकाउंट है और वह बंद पड़ा है यानी इनएक्टिव है। आप इसे फिर से चालू कराना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको जनधन अकाउंट को फिर से चालू कराने का बिल्कुल आसान तरीका बताएंगे। सरकार की तरफ से मंगलवार को जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के करीब 20 फीसदी खाते निष्क्रिय हैं। इन खातों से किसी तरह का लेनदेन नहीं किया गया है।
वित्त राज्य मंत्री भागवत के कराड ने राज्यसभा में एक लिखित सवाल के उत्तर में कहा कि 6 दिसंबर तक प्रधानमंत्री जन धन योजना के कुल 10.43 करोड़ खाते निष्क्रिय हैं। इनमें 4.93 करोड़ खाते महिलाओं के हैं। उन्होंने बताया कि बैंको से मिले आंकड़ों के मुताबिक, प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत करीब 51.11 करोड़ खातों में से करीब 20 फीसदी खाते 6 दिसंबर तक निष्क्रिय थे।