Budget 2024 PM Awas Yojana: देशवासियों को बजट में कई बड़े एलान का इंतजार था और अपने बजट के दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़े एलान किए भी। इसी बीच एक घोषणा पीएम आवास योजना के लिए भी की गई। अपने बजट के दौरान वित्तमंत्री ने एलान किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तीन करोड़ अतिरिक्त घर बनाए जाएंगे। सरकार की तरफ से जानकारी दी गई कि इसके लिए आवश्यक आवंटन किया गया है।
साथ ही औद्योगिक श्रमिकों के लिए छात्रावास शैली के आवासों के साथ किराये के घर भी बनाए जाएंगे। इसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी मोड) के माध्यम से पूरा किया जाएगा।