फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: क्या आपको मिल सकता है इस स्कीम का लाभ या नहीं? ऐसे चेक करें अपनी पात्रता

Sun, 10 Mar 2024 02:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र कौन लोग होते हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: किसी भी सरकारी योजना से जुड़ने के बाद लाभर्थियों को कई तरह के लाभ मिलते हैं। जैसे- किसी योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं, तो किसी योजना में कोई सब्सिडी या फिर किसी योजना में तो कोई सामान दिया जाता है आदि। हमारे देश में ऐसी कई योजना हैं और इनसे काफी लोग जुड़े भी हैं। इसी कड़ी में 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना' के बारे में भी जानना जरूरी हो जाता है। केंद्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। बशर्ते आप योजना के लिए पात्र हों। तो चलिए जानते हैं कौन योजना के लिए पात्र है....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र कौन लोग होते हैं? - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
  • योजना से जुड़ने के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाएं
  • वहीं पर अपने दस्तावेज दिखाएं, जिन्हें वेरिफाई किया जाता है
  • इसके बाद आपकी पात्रता चेक होती है और सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र कौन लोग होते हैं? - फोटो : istock
ये लोग हैं पात्र:-

अगर आपकी उम्र 18 साल है और आप नीचे दिए गए कामों से जुड़े हैं, तो आप आवेदन के लिए पात्र माने जाते हैं...
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले 
  • मालाकार
  • धोबी और दर्जी
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र कौन लोग होते हैं? - फोटो : istock
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो राजमिस्त्री है
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • पत्थर तराशने वाले
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • फिशिंग नेट निर्माता आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र कौन लोग होते हैं? - फोटो : istock
मिलते हैं ये लाभ:-
  • लाभार्थियों को एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है, जिसके लिए रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड और इसेंटिव की भी सुविधा रहती है
  • 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए
  • सस्ती ब्याज दर पर और बिना गारंटी के पहले एक लाख रुपये और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें