फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: क्या आप या आपके परिवार के लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? एक क्लिक में ऐसे चेक करें

Sun, 10 Mar 2024 01:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana Eligibility: देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। इनमें राशन, पेंशन, रोजगार, शिक्षा, बीमा, आवास आदि शामिल हैं। हर साल सरकार इन योजनाओं पर काफी पैसे भी खर्च करती है। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। ये एक स्वास्थ्य योजना है, जिसमें लाभार्थियों को मुफ्त इलाज की सेवा मिलती है। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि आप भी इस योजना का लाभ उठा सके, तो आपको बस पहले अपनी पात्रता चेक करनी होगी और जानना होगा कि आप आयुष्मान योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Istock
लाभार्थियों को मिलता है ये लाभ
  • आयुष्मान योजना में सबसे पहले जो लोग पात्र होते हैं, उनका आयुष्मान कार्ड बनता है। फिर इसी कार्ड के जरिए लाभार्थी किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : istock
ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होता है, जहां पर आपको अधिकारी से मिलकर अपने दस्तावेज देने होते हैं
  • इसके बाद इन दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है और पात्रता चेक होती है
  • जांच सही पाए जाने के बाद आवेदन कर दिया जाता है।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : pexel
ये लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-
  • अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • आप ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं
  • अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : istock
जान लीजिए कौन लोग अपात्र हैं:-
  • अगर आपका पीएफ कटता है
  • आप अगर टैक्स भरते हैं
  • अगर आपकी सरकारी नौकरी है
  • अगर आप अपना अपना अच्छा-खासा चलने वाला बिजनेस करते हैं
  • अगर आप संगठित क्षेत्र में काम करते हैं आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें