PM Vidyalakshmi Yojana: देश में एक बड़ी आबादी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की है। इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा इन लोगों को अपने बच्चों को पढ़ाने लिखाने में भी कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। कई छात्रों को आर्थिक तंगी के कारण बीच में ही अपनी शिक्षा छोड़नी पड़ जाती है। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने एक बेहद ही शानदार स्कीम की शुरुआत की है।
इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना है। 6 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में इस स्कीम को मंजूरी दी गई। इस योजना के अंतर्गत सरकार देश के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता देगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं क्या है प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना और कैसे आप इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं?