फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या आप जानते हैं कब जारी हो सकती है 19वीं किस्त? यहां जानें किसान

Tue, 12 Nov 2024 10:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किसानों के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही कई तरह की योजनाएं चलाते हैं जिसमें से एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना को भारत सरकार चलाती है।
विज्ञापन
1 of 5
कब 19वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में आ सकती है? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं जिनसे जुड़कर पात्र लोग लाभान्वित हो सकते हैं। अगर आप भी किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं। जैसे, किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए अगर पात्र हैं, तो वो इस योजना से जुडकर लाभ ले सकते हैं। इस योजना से जुड़े किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं। ऐसे में अब अगली बारी 19वीं किस्त की है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये 19वीं किस्त कब तक जारी हो सकती है? शायद नहीं, तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं सरकार कब तक लाभार्थियों के बैंक खाते में 19वीं किस्त भेज सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कब 19वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock
इन किसानों को मिल सकती है किस्त
  • अगर आप जानना चाहते हैं कि किन किसानों को 19वीं किस्त का लाभ मिल सकता है? तो इसमें पहले वे किसान हैं जो भू-सत्यापन के काम को पूरा करवा लेते हैं। अगर किसी कारण आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
कब 19वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • जबकि, उन किसानों को भी किस्त का लाभ मिलता है जो ई-केवाईसी करवाते हैं। नियमों के तहत योजना से जुड़े किसानों को ये काम करवाना जरूरी है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से आप इस काम को करवा सकते हैं।

4 of 5
कब 19वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, अगर आपको किस्त का लाभ चाहिए तो आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना अनिवार्य होता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो नियमों के तहत आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इस काम को करवाना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कब 19वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में आ सकती है? - फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है 19वीं किस्त?
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है और अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी है। बीती 5 अक्तूबर को 18वीं किस्त जारी हुई और इस हिसाब से अगले 4 महीने जनवरी में हो रहे हैं यानी 19वीं किस्त जनवरी महीने में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें