फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Svanidhi Scheme: पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिलते हैं पूरे 10 हजार रुपये, जानें स्कीम की खास बातें

Wed, 16 Feb 2022 12:18 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिलते हैं पूरे 10,000 रुपये - फोटो : istock
लोगों के जीवन में कोरोना महामारी का बुरा प्रभाव पड़ा है। वहीं इस दौरान सबसे ज्यादा दिहाड़ी मजदूरों ने दिक्कतों का सामना किया है। हालांकि अब धीरे-धीरे सभी चीजें वापस पटरी पर आ रही है। वहीं उद्योग धंधे भी फिर से शुरू किए जा रहे हैं, लेकिन बड़े पैमाने पर ऐसे लोग भी हैं, जो अभी तक अपना कारोबार फिर से शुरू नहीं कर पाए हैं। जो रेहड़ी-पटरी या फिर खोमचा लगाकर अपने परिवार का गुजारा करते थे उनके लिए ये समय बेहद मुश्किल रहा जो अभी तक सलामत नहीं हो पाया है। ऐसे लोगों की ही मदद करने के लिए सरकार द्वारा सुविधाएं दी जा रही है। इसी क्रम में अब आप सरकार से बिना गारंटी 'पीएम स्वनिधि योजना' के तहत 10,000 रुपये तक लोन ले सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना होगा। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इस खबर में आपको इससे जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिलते हैं पूरे 10,000 रुपये - फोटो : istock
  • इसके योजना के तहत लोन लेने के लिए आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना जरूरी है। ध्यान रखने वाली बात ये है कि ये लोन उन्हीं लोगों को मिलेगा जो 24 मार्च 2020 से पहले इस तरह के कार्य करते थे। इस योजना की अवधि केवल मार्च 2022 तक ही है इसलिए आपको जल्दी से जल्दी इसकी प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिलते हैं पूरे 10,000 रुपये - फोटो : istock
  • शहरी, सेमी अर्बन या ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर्स को इस योजना का लाभ मिल सकता है। दरअसल, इस लोन के ब्याज पर आपको सब्सिडी मिलती है और रकम अकाउंट में तिमाही आधार पर ट्रांसफर कर दी जाती है। 

4 of 5
पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिलते हैं पूरे 10,000 रुपये - फोटो : i stock
  • खास बात ये है कि इस स्कीम के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को एक साल के लिए 10 हजार रुपये तक का कोलेट्रल फ्री लोन मिलता है। साथ ही इस योजना के तहत लोन लेने के लिए आपको किसी भी तरह की गारंटी नहीं देनी होगी, जिसकी पेमेंट मंथली किस्तों में की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिलते हैं पूरे 10,000 रुपये - फोटो : Istock
कितनी मिलती है सब्सिडी?
  • पीएम स्वनिधि स्कीम में मिलने वाले लोन का नियमित पुनर्भुगतान किया जाए तो 7 फीसदी सालाना की ब्याज सब्सिडी का फायदा मिलता है। इसके लिए आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर इस योजना के तहत 10 हजार रुपये का लोन ले सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें