फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Whatsapp Alert: भूलकर व्हाट्सएप पर कभी न करें ये पांच काम, वरना पड़ जाएंगे मुसीबत में

Wed, 16 Feb 2022 11:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
व्हाट्सएप पर कभी न करें ये पांच काम - फोटो : istock
मौजूदा समय में लगभग हर दूसरा व्यक्ति मोबाइल का इस्तेमाल करता है, जिससे वो अपने कई काम निपटता है। वहीं, लोग खाली समय में सोशल मीडिया पर भी काफी समय बिताते हैं। फेसबुक से लेकर ट्विटर तक, और इंस्टाग्राम से लेकर व्हाट्सएप तक। मतलब हर जगह पर लोग एक्टिव नजर आते हैं। जहां लोग अपनी बातें स्टेटस द्वारा एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं। वहीं, व्हाट्सएप से आज के समय में काफी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। भले ही व्हाट्सएप को हम बात करने और अपने विचारों को साझा करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको इसका इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना है? शायद नहीं, लेकिन यहां ये जानना जरूरी है कि वो कौन सी गलतियां हैं, जो आपको मुसीबत में डाल सकती हैं। तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
व्हाट्सएप पर कभी न करें ये पांच काम - फोटो : istock
पहला गलत काम
  • आपको इस बात का ध्यान देना है कि व्हाट्सएप पर किसी को भी धमकी भरा या कोई आपत्तिजनक मैसेज न भेजें। अगर आप ऐसा करते हैं, और सामने वाला शख्स आपकी शिकायत पुलिस में करता है तो फिर आप बुरे फंस सकते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन

3 of 6
व्हाट्सएप पर कभी न करें ये पांच काम - फोटो : istock
दूसरा गलत काम
  • कई लोग व्हाट्सएप पर दोस्तों या अन्य लोगों को वीडियो, फोटो या कई फिल्मों के लिंक भेजते हैं। लेकिन अगर आप किसी भी अवैध फिल्म का पाइरेटेड लिंक भेजते हैं, तो आप पर कार्रवाई हो सकती है। वहीं, पैसा डबल करने वाली स्कीम के लिंक भेजने से भी आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।

4 of 6
व्हाट्सएप पर कभी न करें ये पांच काम - फोटो : istock
तीसरा गलत काम
  • चुनाव के दौरान या फिर किसी दंगे को भड़काने वाले भड़काऊ मैसेज, वीडियो या कोई पोस्टर आदि भूलकर भी किसी को न भेजें। अगर आप ऐसा करते हुए पाए जाते हैं, तो आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है और आप मुसीबत में फंस सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
व्हाट्सएप पर कभी न करें ये पांच काम - फोटो : istock
चौथा गलत काम
  • कई लोग लड़कियों को परेशान करने के रास्ते ढूंढते हैं। ऐसे में वो लड़कियों के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप पर गलती चीजें और उन्हें परेशान करने वाले मैसेज भेजते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आप पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है और आपको जेल तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
व्हाट्सएप पर कभी न करें ये पांच काम - फोटो : istock
पांचवा गलत काम
  • कई बार किसी ग्रुप या अन्य सोशल मीडिया के जरिए व्हाट्सएप तक कोई गलत संदेश पहुंच जाता है। अगर आप इस गलत संदेश को फैलाते हैं और इससे किसी को नुकसान पहुंचता है, किसी की जान जाती है या किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती है। तो ऐसे में आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें