फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 28 फरवरी को आ रही है 16वीं किस्त, क्या आपको मिलेंगे पैसे या नहीं? यहां जानें

Sat, 24 Feb 2024 01:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Yojana: किन्हें मिलेगी 16वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं, तो फिर आप आवेदन करके उस योजना से जुड़ सकते हैं और लाभ ले सकते हैं। राशन, पेंशन, बीमा, आवास जैसी अनेकों योजनाएं देश में चल रही हैं, जिनमें से एक योजना किसानों के लिए भी चल रही है और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है। वहीं, इस योजना के अंतर्गत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिेए जाते हैं और अब तक किसानों को 15 किस्त मिल चुकी हैं और 28 फरवरी को 16वीं किस्त जारी होने वाली है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि किन किसानों को लाभ मिल सकता है और किन्हें नहीं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Yojana: किन्हें मिलेगी 16वीं किस्त? - फोटो : istock
ये हैं वो किसान:-

नंबर 1
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपने भू-सत्यापन का काम पूरा करवा लिया है, तो आप योजना के अंतर्गत 16वीं किस्त से लाभान्वित हो सकते हैं। पर अगर आपने ये काम नहीं करवाया है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Yojana: किन्हें मिलेगी 16वीं किस्त? - फोटो : iStock
नंबर 2
  • अगर आपने अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक नहीं करवाया है, तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। लेकिन अगर आप ये काम करवा चुके हैं, तो आपको लाभ मिल सकता है। अपने बैंक जाकर आपको ये काम करवाना होता है।

4 of 5
PM Kisan Yojana: किन्हें मिलेगी 16वीं किस्त? - फोटो : istock
नंबर 3
  • योजना के अंतर्गत अगर आप लाभ चाहते हैं, तो आपको ई-केवाईसी का काम पूरा करवाना होता है। अगर आप ये करवा चुके हैं, तो आपको 16वीं किस्त का लाभ मिल सकता है, लेकिन अगर आपने ये नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Yojana: किन्हें मिलेगी 16वीं किस्त? - फोटो : istock
नंबर 4
  • अगर आपके आवेदन फॉर्म में कोई गलती है, जैसे- नाम में, आधार नंबर में, जेंडर में या आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की जानकारी गलत है आदि। तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। पर अगर आपने ये गलतियां नहीं की है या इन्हें ठीक करवा चुके हैं, तो आपको किस्त मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें