फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma Yojana: क्या लाभ मिलते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना में और कैसे जुड़ सकते हैं इससे? यहां जानें

Sat, 24 Feb 2024 12:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में क्या जानते हैं आप? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Yojana: देश में चलने वाली कई तरह की योजनाओं से काफी लोग जुड़े हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। किसी भी योजना से जुड़ने के लिए आपको सबसे पहले ये जानना होता है कि ये योजना क्या है, कौन इस योजना के लिए पात्र है, आवेदन का तरीका क्या है और योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ क्या हैं? ऐसे में अगर आप किसी और भी सरकारी योजना से जुड़ना चाहते हैं या जानना चाहते हैं, तो एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। तो चलिए बिना देर किए इस योजना के बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में योजना के बारे में, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और मिलने वाले लाभ जैसी अन्य चीजों के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में क्या जानते हैं आप? - फोटो : Istock
योजना क्या है?
  • दरअसल, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों के लिए 17 सितंबर 2023 को शुरू किया गया। इस योजना से जुड़ने के बाद ये लोग आर्थिक लाभ ले सकते हैं और कौशल ट्रेनिंग भी। इस योजना का उद्धेश्य इन लोगों को सशक्त बनाना है।
विज्ञापन

3 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में क्या जानते हैं आप? - फोटो : Istock
कौन जुड़ सकता है योजना से?
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • जो लोग अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
  • जो पत्थर तराशने वाले लोग हैं
  • ताला बनाने वाले हैं, नाई हैं, मालाकार और धोबी हैं

4 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में क्या जानते हैं आप? - फोटो : Istock
  • जो सुनार हैं या जो फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
  • आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • राजमिस्त्री हैं, नाव निर्माता हैं, लोहार हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में क्या जानते हैं आप? - फोटो : pixabay
आवेदन ऐसे कर सकते हैं:-
  • पात्र लोगों को सबसे पहले नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना है
  • यहां पर अधिकारी को मांगे गए दस्तावेज दें, जिन्हें चेक किया जाता है
  • इसके बाद आपकी पात्रता चेक होगी और फिर जब जांच सही पाई जाएगी, तो आपका आवेदन कर दिया जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में क्या जानते हैं आप? - फोटो : istock
लाभार्थियों को ये लाभ मिलते हैं:-
  • कौशन ट्रेनिंग दी जाती है, जिसके बदले रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड
  • इंसेंटिव की सुविधा
  • टूलिकट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये देने का प्रावधान
  • पहले एक लाख रुपये और फिर दो लाख रुपये का अतिरिक्त लोन बिना किसी गारंटी और सस्ती ब्याद दरों पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें