PM Kisan Mandhan Scheme: देश के किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं की मदद से किसानों को सरकार कई तरह के लाभ दे रही है। इन्हीं योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PM Kisan Mandhan Scheme) शामिल है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन दे रही है। इस योजना में आवेदन करके किसान 60 की उम्र के बाद सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन का फायदा उठा सकते हैं।
अगर किसान की मृत्यु हो जाती है, तो किसान पत्नी परिवार पेंशन के तौर पर 50 प्रतिशत हिस्सा प्राप्त करने का हकदार होगी। इस योजना के तहत पारिवारिक पेंशन सिर्फ किसान और उसकी पत्नी को मिलती है। वृद्धावस्था के दौरान किसान आर्थिक तौर पर दूसरे व्यक्ति के ऊपर निर्भर होता है। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना उन्हें उम्र के इस पड़ाव पर आर्थिक मजबूती प्रदान करती है। आइए जानते हैं कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है।