फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों ने अगर नहीं करवाया ये एक काम, तो अटक सकती है 16वीं किस्त

Mon, 19 Feb 2024 11:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: ई-केवाईसी करवाने के तरीके। - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि देश के गरीब वर्ग के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के जरिए जहां एक तरफ कुछ सामान दिया जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ कई योजनाओं में आर्थिक लाभ देने का प्रावधान होता है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी साल में कुल 6 हजार रुपये का लाभ मिलता है। वहीं, इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि पहले एक काम है, जिसे किसान पूरा कर लें। वरना उनकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये काम क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: ई-केवाईसी करवाने के तरीके। - फोटो : istock
ये है वो काम
  • दरअसल, जिस काम की यहां बात हो रही है वो काम है ई-केवाईसी। नियमों के तहत पीएम किसान योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ये काम करवाना अनिवार्य है। जो किसान ई-केवाईसी नहीं करवाता है, उसकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को तुरंत करवा लें।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: ई-केवाईसी करवाने के तरीके। - फोटो : istock
ऐसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी:-

पोर्टल से
  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर इस काम को करवा सकते हैं। यहां आपको ई-केवाईसी का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें और फिर आगे के प्रोसेस को फॉलो करके आप इस काम को पूरा कर सकते हैं।

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: ई-केवाईसी करवाने के तरीके। - फोटो : istock
सीएससी सेंटर से
  • अगर आप पोर्टल से ई-केवाईसी नहीं करवाना चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं। यहां पर आपकी बायोमेट्रिक पर आधारित ई-केवाईसी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi: ई-केवाईसी करवाने के तरीके। - फोटो : istock
बैंक से
  • ई-केवाईसी करवाने का एक और तरीका है और वो है बैंक जाकर आप इस काम को करवा सकते हैं। यहां पर आपको ई-केवाईसी का फॉर्म भरना होता है, साथ में आधार कार्ड की कॉपी लगती है और फिर बायोमेट्रिक होते हैं। इसके बाद सबकुछ सही पाए जाने पर आपकी ई-केवाईसी कर दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें