फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: मात्र 15 हजार रुपये के निवेश से शुरू करें ये बिजनेस, लाखों में कर सकते हैं कमाई

Mon, 19 Feb 2024 10:43 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Basil Farming Business ideas - फोटो : पिक्साबे
अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे शुरू करके आप लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि आज के समय बिजनेस को कई लोग काफी रिस्की तौर पर देखते है जबकि ऐसा है नहीं। अगर आप योजनाबद्ध ढंग से सभी चीजों को ध्यान में रखकर किसी बिजनेस को शुरू करते हैं। ऐसे में आपके बिजनेस के सफल होने की संभावना बढ़ जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में कई लोग तुलसी फार्मिंग के जरिए अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। ऐसे में आप भी तुलसी की खेती करके अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं। इस बिजनेस में कमाई की कई संभावनाएं छिपी हुई हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Basil Farming Business ideas - फोटो : istock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि तुलसी के पौधों में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा तुलसी के पौधे में कई किस्में भी होती हैं। इसमें यूजीनोल और मिथाइल सिनामेट शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Basil Farming Business ideas - फोटो : istock
अगर आप एक हेक्टेयर भूमि पर तुलसी की खेती शुरू करते हैं। ऐसे में आपको इसे शुरू करने के लिए 15 हजार रुपये का निवेश करना है। तुलसी के पौधों की खेती बलुई दोमुट मिट्टी में की जाती है। 

4 of 5
Basil Farming Business ideas - फोटो : i stock
रोपाई के 100 दिनों के बाद तुलसी के पौधे तैयार हो जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में तुलसी के बीज और तुलसी के तेल का बड़ा बाजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Basil Farming Business ideas - फोटो : iStock
देश में ऐसी कई कंपनियां भी हैं, जो तुलसी को खरीदती हैं। ऐसे में आप तुलसी के पौधों की खेती शुरू करके इन कंपनियों के साथ टाईअप करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे बाजार में बेचकर भी अच्छी खासी आमदनी कर सकते हैं। अगर आपका यह बिजनेस अच्छा चलता है। ऐसे में इसके माध्यम से आप लाखों रुपये तक की कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें