PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। अगर आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं, तो जाहिर है कि आपको सरकार द्वारा दिया जाने वाला लाभ मिल रहा होगा। लगभग सभी वर्गों के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं चल रही हैं। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना में लाभार्थियों को 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। पर कई बार किसानों को किस्त के बारे में, आवेदन के बारे में या अन्य कामों के बारे में जानकारी चाहिए होती है। ऐसे में अगर आप चाहें, तो योजना की हेल्पलाइन पर कॉल करके अपनी समस्या दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये हेल्पलाइन नंबर्स कौन से हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...