फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana e-KYC: मत करिए आखिरी तारीख का इंतजार, आज ही निपटा लें ये जरूरी काम, वरना आ सकती है ये दिक्कत

Sat, 30 Jul 2022 03:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
PM Kisan Yojana E-KYC Last Date: पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana 12th Installment: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। इनमें शिक्षा, रोजगार, मुफ्त व सस्ता राशन, स्वास्थ्य सेवाएं जैसी कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। ठीक ऐसे ही किसानों के लिए भी कई तरह की योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिनमें से एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि है। इस योजना में पात्र लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस पैसे को हर 4 महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। वहीं, इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि अब आने वाली 12वीं किस्त के पैसे आपको मिले, तो आपके लिए जरूरी है कि आप आज ही ई-केवाईसी जरूर करवा लें। वरना आपको मिलने वाले किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
PM Kisan Yojana E-KYC Last Date: पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
  • अगर आप योजना के लाभार्थी हैं, और आप चाहते हैं कि आपको 12वीं किस्त का लाभ मिले। तो इसके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। इसकी आखिरी तारीख कल यानी 31 जुलाई 2022 है। इसलिए आप इस काम को आज ही करवा लें।
विज्ञापन

3 of 6
PM Kisan Yojana E-KYC Last Date: पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं ई-केवाईसी:-

स्टेप 1
  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो इसके लिए आपको पीएम किसान पोर्टल के आधिकारिक लिंक https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है
  • यहां पर जाकर 'फॉर्मर कॉर्नर' वाला ऑप्शन चुन लें

4 of 6
PM Kisan Yojana E-KYC Last Date: पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब सामने दिख रहे 'ई-केवाईसी' के विकल्प पर क्लिक करें
  • फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां दर्ज करना है
विज्ञापन

5 of 6
PM Kisan Yojana E-KYC Last Date: पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके  बाद 'सर्च' पर क्लिक करें 
  • फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसको दर्ज करने के लिए 'ओटीपी सब्मिट' वाले विकल्प पर क्लिक करें और फिर भर दें
  • ऐसा करते ही आपकी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PM Kisan Yojana E-KYC Last Date: पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : Amar Ujala
आ सकती है ये दिक्कत
  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, और आप आखिरी तारीख को इसे करने की सोच रहे हैं। तो ऐसा ही काफी लाभार्थी भी सोच रहे होंगे, और आखिरी दिन होने के कारण ज्यादातर लोग इस काम को पोर्टल के जरिए करेंगे, जिससे पीएम किसान पोर्टल डाउन भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप इस काम को आज ही निपटा लें। वरना आपकी ई-केवाईसी न होने पर 12 वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें