फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इन गलतियों के कारण अटक सकती है 15वीं किस्त, जानें कहीं आप तो नहीं कर रहे

Wed, 20 Sep 2023 10:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock
PM Kisan Yojana 15th Installment: जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के अंतर्गत देश के गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। उदाहरण के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये मिलते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। वहीं, इस बार किसानों को 15वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन शायद आप न जानते हों कि कई किसान ऐसे हैं जिनकी ये किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं वो गलतियां जिनके कारण ये किस्त अटक सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock
इन गलतियों के कारण अटक सकती है किस्त:-

पहली गलती
  • अगर आप पीएम किसान योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। जो भी लोग इस योजना से जुड़े हैं उन्हें सरकार के नियमों के तहत इस काम को करवाना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock
  • अगर आप भी योजना से जुड़े हैं और आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो इस काम को तुरंत करवा लें। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से ई-केवाईसी करवा सकते हैं या आप बैंक जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं। इसके अलावा आप आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

4 of 5
किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock
दूसरी गलती
  • दूसरी गलती ये है कि अगर आप भू-सत्यापन नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस काम को करवाना जरूरी है। अगर आपने अब तक ये नहीं करवाया है, तो आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किस्त अटकने के क्या कारण हो सकते हैं? - फोटो : istock
तीसरी गलती
  • उस स्थिति में भी आपकी किस्त अटक सकती है, अगर आपके द्वारा दी गई बैंक खाता संख्या गलत है। इसके अलावा फॉर्म में आधार नंबर, नाम, जेंडर या किसी तरह की और गलती है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें