फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: अभी भी आ सकती है 12वीं किस्त नहीं हुई है देर, किसान तुरंत करें ये काम

Thu, 20 Oct 2022 12:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त नहीं आने पर क्या करें - फोटो : Istock
PM Kisan Yojana 12th Installment: देश के अन्नदाताओं के लिए राज्य सरकारें तो कई तरह की योजनाएं चलाती ही हैं, लेकिन इसके अलावा केंद्र सरकार भी किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे जाते हैं। इसी कड़ी में इस बार किसानों को 12वीं किस्त के रूप में 2 हजार रुपये दिए गए। लेकिन लिस्ट में कई किसान ऐसे भी हैं, जिन्हें किस्त का लाभ नहीं मिला। ऐसे में अगर आपके खाते में भी 12वीं किस्त नहीं आई है, तो आप परेशान होने की जगह कुछ काम कर लें जिनसे आपकी मदद हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त नहीं आने पर क्या करें - फोटो : istock
सबसे पहले करें ये काम
  • दरअसल, अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, लेकिन आपको 12वीं किस्त के पैसे अब तक नहीं मिले हैं। तो ऐसे में आप लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। साथ ही ये भी देख सकते हैं कि आपके द्वारा दी गई जानकारी जैसे- बैंक खाता संख्या, आधार नंबर, नाम आदि कुछ गलत होने के कारण तो किस्त के पैसे नहीं अटक गए।
विज्ञापन

3 of 6
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त नहीं आने पर क्या करें - फोटो : istock
ऐसे चेक करें अपना नाम लिस्ट में:-

स्टेप 1
  • लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना है
  • फिर यहां फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करके बेनिफिशरी स्टेटस वाले विकल्प को चुन लें

4 of 6
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त नहीं आने पर क्या करें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद अपने रजिस्ट्रेशन नंबर से स्टेटस देख लें, अगर आपको ये नहीं पता तो फिर आगे बढ़कर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • फिर कैप्चा कोड भरकर गेट मोबाइल ओटीपी पर क्लिक करें
विज्ञापन

5 of 6
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त नहीं आने पर क्या करें - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब मोबाइल पर आए ओटीपी को भरकर गेट डाटा पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपका स्टेटस सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त नहीं आने पर क्या करें - फोटो : istock
गलत होने पर यहां से ले सकते हैं मदद:-
  • हेल्पलाइन नंबर 155261 या फिर टोल फ्री नंबर 1800115526 पर भी कॉल करके
  • 011-23381092 नंबर पर भी कॉल की जा सकती है
  • योजना की आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें