फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banking Tips: अपने किसी भी बैंक खाते से मोबाइल नंबर कर सकते हैं लिंक, जानें इन दो तरीकों के बारे में

Thu, 20 Oct 2022 07:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करवाने के आसान तरीके - फोटो : istock
Mobile Number to Your Bank Account: आज के समय में लगभग ज्यादातर लोगों की सैलरी बैंक खाते में ही आती है। वहीं, लोग अपना पर्सनल बैंक खाता भी खुलवाते हैं। यहां लोग पैसे जमा करते हैं, जिस पर उन्हें तिमाही या सालाना ब्याज मिलता है। इसके अलावा लोग फिक्स डिपॉजिट यानी एफडी भी करवाते हैं। आजकल तो लोग बैंक कम जाते हैं, और अपने ज्यादातर काम ऑनलाइन ही कर लेते हैं जिसमें हमारी मदद वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी करता है। ये आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आता है, जिससे आप ऑनलाइन पेमेंट करने के अलावा कई अन्य काम भी कर सकते हैं। लेकिन कई बार लोगों के बैंक खाते में नंबर रजिस्टर्ड नहीं होते या फिर वो इसे अपडेट करवाना चाहते हैं, तो इसके कुछ आसान तरीके हैं जिनके बारे में आज हम जानेंगे। आप अगली स्लाइड्स में इन तरीकों के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करवाने के आसान तरीके - फोटो : istock
अपना सकते हैं ये तरीके:-

पहला तरीका
  • अगर आपको मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक या अपडेट करवाना है, तो सबसे पहले तो आप अपने उस बैंक में जा सकते हैं। जहां पर आपका बैंक खाता है। हालांकि, इसके लिए बैंक जाना पड़ता है, लेकिन इससे काम भी हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करवाने के आसान तरीके - फोटो : istock
  • आपको बैंक जाकर मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेना है और उसमें अपनी खाता संख्या और मोबाइल नंबर आदि भरकर संबंधित अधिकारी को जमा करवा दें। इसके बाद आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाता है।

4 of 5
बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करवाने के आसान तरीके - फोटो : pixabay
दूसरा तरीका
  • ग्राहकों की सुविधा के लिए कई बैंकों ने नंबर अपडेशन के प्रोसेस को बेहद आसान बना दिया है। इसके लिए आपको अपने बैंक के नजदीकी एटीएम में जाना होता है। ध्यान रहे कि साथ में अपना एटीएम कार्ड जरूर ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करवाने के आसान तरीके - फोटो : istock
  • यहां जाकर आपको मशीन में कार्ड लगाना है, जिसके बाद आपको स्क्रीन पर मोबाइल नंबर अपडेट करने का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें और प्रोसेस को फॉलो करें। इसके 24 से 48 घंटे के अंदर आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें